विश्व पुलिस खेलों में इंस्पेक्टर निर्मला को गोल्ड

चंडीगढ़. हरियाणा पुलिस की इंस्पेक्टर निर्मला ने चीन में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2019 में गोल्ड मेडल हासिल किया है। भीम अवार्डी निर्मला ने 53 किलोग्राम कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले वे यूएसए में आयोजित विश्व पुलिस गेम्स-2017 में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। निर्मला ने 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी जीता था। वे 2013 और 2017 कॉमनवेल्थ में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने निर्मला की उपलब्धि पर बधाई दी।
रिलेटेड पोस्ट्स