चीन में गीतिका जाखड़ और कविता चहल ने भी जीते गोल्ड

अर्जुन अवार्डी एवं हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत गीतिका जाखड़ ने चीन के चैंगडू शहर में चल रहे विश्व पुलिस खेलों की कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इतना ही नहीं गीतिका जाखड़ के अलावा भिवानी जिले की दो बेटियों ने भी मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।
अर्जुन अवॉर्डी कविता चहल ने 81 प्लस भार वर्ग में चीन की मुक्केबाज को हराकर गोल्ड जीता है। भिवानी के गांव मानेहरू की मुक्केबाज बंटी ने 75 किलो भार वर्ग में चीन की मुक्केबाज को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। हरियाणा की दोनों बेटियां 20 अगस्त को वापस लौटेंगी। हरियाणा की बेटियों के गोल्ड जीतने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
अर्जुन पुरस्कार विजेता गीतिका जाखड़ 1999 लगातार खेलते हुए अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं हैं। जिसमें से मुख्य निम्नलिखित है।
 
खेल साल पदक
 
1- एशियन 2006 से 2014 सिल्वर
 
2- कॉमनवेल्थ 2014 सिल्वर
 
3- एशियन चैंपियनशिप 2014 कांस्य
 
4- एशियन चैंपियनशिप 2004 स्वर्ण
 
5- एशियन चैंपियनशिप 2003 सिल्वर
 
6- एशियन चैंपियनशिप 2005 सिल्वर
 
7- एशियन चैंपियनशिप 2013 कांस्य
 
8- कॉमनवेल्थ 2003 स्वर्ण
 
9- कॉमनवेल्थ 2005 स्वर्ण
 
10- कॉमनवेल्थ 2007 सिल्वर
 
11- विश्व चैंपियनशिप 2005 सिल्वर
 
2000 से 2009 तक लगातार 9 बार भारत केसरी का खिताब तथा नेशल खेल में भी 2000 से 2009 तक 9 बार चैंपियन रही हैं। गौरतलब है कि अर्जुन अवार्डी गीतिका जाखड़ दिनांक 20 अगस्त 2019 को देर रात भारत पहुचेगीं। जिनके आगमन पर भी जोरदार स्वागत किया जाएगा।
रिलेटेड पोस्ट्स