News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
विश्व दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई दरियादिली
खेलपथ संवाद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सोनभद्र के अनपरा निवासी अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य पुरस्कार से किया सम्मानित। लव वर्मा को उत्तर प्रदेश के पुरुष वर्ग से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया वहीं महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी सिद्धार्थनगर की रति मिश्रा को चुना गया।
लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अटल आडिटोरियम में आयोजित राज्य पुरस्कार में प्रदेश से 16 भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से 16 सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। लव वर्मा को राज्य पुरस्कार मिलने से सोनभद्र के जनपदवासियों के साथ खिलाड़ियों में हर्ष की लहर है। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर, दिव्यांगजन विभाग के अपर मुख्य सचिव हेमंत राय, डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के कुलपति राणा कृष्ण पाल सिंह उपस्थित रहे।