Visit Website
Logout
Welcome
Logout
Dashboard
Social Links
Advertisment
Add / Edit Category
Add News
All News
Newspaper
Book
Videos
Bottom Marquee
About
Sampadika
Contact
Change Password
Dashboard
News Edit
Edit News Here
News Title :
News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
News Image:
Category:
अपनी बात
शख्सियत
साक्षात्कार
आयोजन
मैदानों से
ग्वालियर
राज्यों से
क्रिकेट
स्लाइडर
प्रतिभा
अंतरराष्ट्रीय
शिक्षा
Description:
भारतीय धरती पर टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले 10 वें बल्लेबाज
खेलपथ संवाद
कानपुर।
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन टेस्ट पदार्पण करने वाले श्रेयस अय्यर ने 157 गेंदों पर अपना यादगार शतक पूरा किया। पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले अय्यर भारत के 16वें और दुनिया के 112वें खिलाड़ी बने। साथ ही किसी भी भारतीय खिलाड़ी का न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण करते हुए यह तीसरा शतक रहा। उन्होंने 171 गेंद पर 105 रन की पारी खेली।
अय्यर भारतीय धरती पर टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले 10 वें बल्लेबाज हैं। इससे पहले 2018 में पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाते हुए 134 रन की पारी खेली। भारतीय धरती पर सबसे पहले अमरनाथ ने टेस्ट डेब्यू करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 118 रन की पारी खेली थी। अय्यर भारतीय धरती पर टेस्ट डेब्यू करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उनसे पहले 1955 में कृपाल ने टेस्ट डेब्यू करते हुए नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।
श्रेयस अय्यर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 303वें खिलाड़ी हैं। 26 वर्षीय अय्यर ने साल 2017 में भारत के लिए अपना पहला वनडे और टी-20 मैच खेला था। अब तक खेले 22 वनडे मैचों में उन्होंने 42.79 की औसत के साथ 813 रन और 31 इंटरनेशनल टी-20 मैचों में 27.62 की औसत के साथ कुल 580 रन बनाए हैं।
श्रेयस अय्यर ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी न्यूजीलैंड के खिलाफ ही किया था। चार साल पहले 2017 नवंबर में उन्होंने टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 2017 दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। अब चार साल बाद उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है।
भारत में टेस्ट डेब्यू में शतक बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी स्कोर खिलाफ साल
शिखर धवन 187 ऑस्ट्रेलिया 2013
रोहित शर्मा 177 वेस्टइंडीज 2013
गुंडप्पा विश्वनाथ 137 ऑस्ट्रेलिया 1969
पृथ्वी शॉ 134 वेस्टइंडीज 2018
लाला अमरनाथ 118 इंग्लैंड 1933
दीपक शोधन 110 पाकिस्तान 1952
मोहम्मद अजहरुद्दीन 110 इंग्लैंड 1984
हनुमंत सिंह 105 इंग्लैंड 1964
श्रेयस अय्यर 105 न्यूजीलैंड 2021
कृपाल सिंह 100* न्यूजीलैंड 1955