News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी बधाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मिस्र में खेले गए वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने यहां कुल 26 पदक (11 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य) जीते। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा की स्टार खिलाड़ी तजामुल इस्लाम ने दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले 2016 में इटली में भी तजामुल ने विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। तजामुल की इस खास उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बधाई दी। सिन्हा ने तजामुल की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, 'बांदीपोरा की तजामुल इस्लाम को विश्व किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर काहिरा मिस्र में इतिहास रचने के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमारी युवा किक बॉक्सिंग चैम्पियन ने पिछले कुछ वर्षों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।'