News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद हिसार। एशियाई चैम्पियन पूजा रानी (81 किलोग्राम), जैस्मीन (60 किलोग्राम) और असम की बासुमतारी (60 किलोग्राम) ने महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। टोक्यो ओलम्पिक में खेलने वाली हरियाणा की पूजा रानी ने पुलिस की पिंकी को 5-0 से और जैस्मीन ने छत्तीसगढ़ की राजबाला को इसी अंतर से मात दी। बासुमतारी ने कर्नाटक की तीर्थ लक्ष्मी को हराया। युवा विश्व चैम्पियन राजस्थान की अरुंधति (70 किलोग्राम) ने हरियाणा की किरन को हराया।