News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ओलम्पियन अन्नू रानी बनीं लक्ष्मीबाई बेटी की अनुपस्थिति में पिता को किया सम्मानित खेलपथ संवाद मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जेवलिन थ्रोवर अन्नू रानी को लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया। खिलाड़ी अन्नू रानी इस समय एशियन गेम्स की तैयारी में व्यस्त हैं। एकेडमी में रहकर अभ्यास मे जुटी हैं लिहाजा अन्नू के स्थान पर पिता अमर पाल सिंह को यह सम्मान दिया गया। बहादुरपुर गांव की रहने वाली अन्नू रानी ने 2010 से 2021 तक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 46.87 मीटर भाला फेंक कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ वर्ष 2011 से वर्ष 2021 तक विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में स्वर्ण पदक के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। वर्ष 2014 में कॉमनवेल्थ गेम, वर्ष 2015 में एशियन चैम्यिपनशिप, वर्ष 2016 में साउथ एशियन चैम्पियनशिप, वर्ष 2017 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप तथा वर्ष 2020 में टोक्यो ओलम्पिक खेलने हेतु चयनित किया गया। अन्नू के पिता अमरपाल सिंह ने इस अवसर पर बेटी का सम्मान लेते हुए कहा कि हर बेटी में एक अन्नू रानी छिपी है। बस माता-पिता को उस अन्नू को पहचानना होगा। मैंने भी अपनी बेटी की प्रतिभा को बहुत देर में पहचाना। इसके लिए उसे काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन आज बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलकर मेरा गौरव बढ़ाया है। अन्नू का चयन रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए हुआ था, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें यह सम्मान नहीं मिल पाया था। इसलिए बृहस्पतिवार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।