News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा पति गिरफ्तार नैरोबी। केन्या पुलिस ने राष्ट्रव्यापी तलाशी अभियान चलाकर ओलम्पिक रनर एग्नेस टिरोप के पति इब्राहिम रोटिक को तटीय शहर मोमबासा से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। अब उसके खिलाफ पत्नी की हत्या का मामला चलाया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि रोटिक को बृहस्पतिवार रात नौ बजे से कुछ देर पहले गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इसके बाद वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला और अंतत: कुछ घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता टिरोप मंगलवार को इटेन शहर में अपने घर में मृत पाई गई थीं। टिरोप का शव खून में लथपथ मिला था। उनके पेट में चाकू मारे जाने के निशान मिले थे। पुलिस ने कहा कि वारदात के तत्काल बाद रोटिक की पहचान मुख्य संदिग्ध के रूप में हुई। रोटिक ने अपने परिवार को फोन पर रोते हुए कथित तौर पर कहा था कि उसने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। इस फोन कॉल के बाद से वह फरार था।