News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ढाका में होगी 22वीं एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद भोपाल। बांग्लादेश के ढाका में 19 से 26 नवम्बर, 2021 तक आयोजित होने वाली 22वीं एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य आर्चरी अकादमी की तीरंदाज मुस्कान किरार का चयन भारतीय कम्पाउण्ड टीम में हुआ है। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार के अलावा पीएसपीबी की ज्योति सुरेखा, पीबी की प्रनीत कौर और राजस्थान की प्रिया गुर्जर का भी चयन भारतीय कम्पाउण्ड टीम में हुआ है। उल्लेखनीय है कि एशियन चैम्पियनशिप के लिए आयोजित चयन ट्रायल में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ियों मुस्कान किरार, रागिनी मार्कों, सृष्टि सिंह, अमित यादव और सौरभ पाण्डे ने भागीदारी थी। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के सभी खिलाड़ी तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में प्रशिक्षणरत हैं। मुस्कान किरार की उपलब्धियां मुस्कान किरार मूलतः जबलपुर निवासी हैं। मुस्कान को वर्ष 2018 में राज्य शासन ने एकलव्य पुरस्कार तथा वर्ष 2019 में विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया था। मुस्कान किरार ने एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक अर्जित किया था। एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप बैंकाक थाईलैण्ड में टीम सिल्वर। वर्ल्ड चैम्पियनशिप नीदरलैण्ड में कांस्य पदक अर्जित किया। मुस्कान अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन प्रतियोगिताओं में मुस्कान ने एक स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक सहित भारत को कुल 10 पदक दिलाए हैं।