News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप: सुनील छेत्री ने की महान पेले के रिकॉर्ड की बराबरी माले। माले में चल रही सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने 77वें अंतरराष्ट्रीय गोल के साथ ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सुनील के इस गोल के चलते भारत नेपाल को 1-0 से हराने में सफल रहा। भारतीय कप्तान ने यह गोल 83वें मिनट में किया। कप्तान सुनील छेत्री का यह 123वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। जिसमें वह अपने इंटरनेशनल फुटबॉल करियर का 77वां गोल करने में सफल रहे। इस गोल के जरिए उन्होंने पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पेले ने 92 मुकाबलों में 77 गोल दागे थे। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल जगत में सुनील छेत्री सबसे ज्यादा गोल करने वाले संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखौत के 77 गोल की बराबरी पर हैं। छेत्री से आगे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी हैं। रोनाल्डो के नाम 112 गोल जबकि मेसी के नाम 79 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं। सात बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीत चुका भारत अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। इस दौरान भारत ने तीन मैच खेले जिसमें उसने पांच अंक हासिल किए। जबकि मालदीव और नेपाल के तीन-तीन मैचों से छह अंक हैं। अगर भारत को 16 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में जगह बनानी है तो उसे मेजबान मालदीव के खिलाफ बुधवार को होने वाले अपने अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।