News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
इशा ने जीता चांदी का तमगा नई दिल्ली। भारतीय युवा निशानेबाज मनु भाकर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उन्नीस वर्षीय भाकर टोक्यो ओलम्पिक की निराशा को पीछे छोड़ते हुए 241.3 अंकों के साथ चैम्पियन बनीं। सोलह वर्षीय इशा सिंह (240.0) ने रजत जीता। रिदिम चौथे स्थान पर रहीं। रूद्राक्ष पाटिल (250.0) ने दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह टोक्यो ओलम्पिक की पदक विजेता अमेरिका के विलियम शानेर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में इस स्पर्धा में रमिता (229.1) ने कांस्य पदक जीता। मेहुली घोष पांचवें और निशा कंवर आठवें स्थान पर रहीं।