News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
अंडर-23 नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई प्रथम राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एकेडमी के अभिषेक और दीक्षा ने 800 मीटर दौड़ में चांदी के पदकों से अपना गला सजाया। अभिषेक ठाकुर एवं के.एम. दीक्षा को इस सफलता पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है।
पुरुषों की 800 मीटर दौड़ सोमनाथ चौहान, हरियाणा ने एक मिनट 53.75 सेकेण्ड में जीती। मध्य प्रदेश एकेडमी के अभिषेक ठाकुर एक मिनट 53.86 सेकेण्ड समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। देवेन्द्र कुमार, हरियाणा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
महिलाओं की 800 मीटर दौड़ दिल्ली की चन्दा ने जीती। चन्दा ने दो मिनट 03.40 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की। मध्य प्रदेश एकेडमी की के.एम. दीक्षा ने दो मिनट 04.62 सेकेण्ड का समय निकाल कर रजत पदक अपने नाम किया। दिल्ली की राधा चौधरी के नाम कांस्य पदक रहा।