News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में मिली पराजय यांकटन। वीजे सुरेखा-मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर लाख प्रयासों के बाद भी विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के कम्पाउंड महिला टीम वर्ग के फाइनल में कोलम्बिया को नहीं हरा सकीं और चांदी के पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में भारतीय तिकड़ी ने मेजबान अमेरिकी तिकड़ी को पराजित किया था। अमेरिका के यांकटन में भारतीय तीरंदाज वीजे सुरेखा, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर ने विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। यहां भारतीय कंपाउंड महिला टीम रजत पदक जीतने में सफल रही। इस मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड टीम कोलम्बिया से हार गई।