News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
सुमित-अवनि अर्जुन अवॉर्ड के दावेदार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पैरालम्पिक कमिटी ऑफ इंडिया की तरफ से टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के कई मेडलिस्ट के नाम खेल पुरस्कारों के लिए भेजे गए हैं। इनमें निशानेबाज मनीष नरवाल, ऊंची कूद एथलीट शरद कुमार, पैरा शटलर प्रमोद भगत और भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर के नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नाम किए गए हैं। टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत के लिए इस बार के पैरालंपिक खेल ऐतिहासिक और यादगार बन गए। भारत को पांच गोल्ड समेत रिकॉर्ड 19 पदक प्राप्त हुए। अब पैरालम्पिक कमिटी ऑफ इंडिया की तरफ से कई मेडलिस्ट के नाम खेल पुरुस्कारों के लिए भेजे गए हैं। इनमें निशानेबाज मनीष नरवाल, ऊंची कूद एथलीट शरद कुमार, पैरा शटलर प्रमोद भगत और भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर के नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नाम किए गए हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने हालिया पैरालंपिक खेलों में अपने-अपने स्पर्धा में पदक जीते हैं। पैरालम्पिक कमिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष दीपा मलिक ने इस मौके बातचीत में कहा, 'अवॉर्ड मिलने से खिलाड़ी 2024 पैरालम्पिक खेलों में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। हमारे खिलाड़ियों ने पैरालम्पिक में शानदार खेल दिखाया और देश को गर्वान्वित किया। ये अवॉर्ड उन्हें अगले खेलों के लिए और जोर लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। दीपा ने आगे कहा कि भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल और महिला निशानेबाज अवनि लेखरा के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, 'इस बार सुमित और अवनि को अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया है, दोनों ने अपने पदक से देश को गर्वान्वित किया है। बता दें कि सुमित और अवनि दोनों ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीते थे। अवनि ने गोल्ड के अलावा कांस्य पदक भी अपने नाम किया था।