News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला स्वर्ण पदक टोक्यो। टोक्यो पैरालम्पिक में ऑस्ट्रेलिया की पैगे ग्रीको ने इतिहास रच दिया। वह पहली महिला एथलीट हैं जो इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुईं। उन्होंने महिलाओं की तीन हजार मीटर साइकिलिंग की सी-3 व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 24 वर्षीया पैगे ग्रीको ने यह स्वर्ण पदक विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए 3:50.815 समय में दूरी तय कर जीता। इस मुकाबले में उन्होंने चीन की शिओमी वांग और जर्मनी की डेनिस शिंडलर की पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित पैगे ग्रीको ने टोक्यो ओलम्पिक में अपना डेब्यू कर रही हैं। साल 2018 में साइकिलिंग में आने से पहले उन्होंने ट्रैक और फील्ड एथलीट के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद ग्रीको रैंकिंग में जल्द सुधार हुआ और उन्होंने यूसीआई पैरा एथलीट ट्रैक साइकिलिंग विश्व चैंपियनशिप में 2019 में दो गोल्ड मेडल समेत एक रजत पदक जीता। उन्हें 2019 में साइक्लिंग ऑस्ट्रेलिया द्वारा ऑस्ट्रेलिया की पैरा वुमन ट्रैक साइक्लिस्ट ऑफ द ईयर के रूप में भी मान्यता दी गई थी। वहीं आज टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।