News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
टोक्यो पैरालम्पिक की शानदार शुरुआत टोक्यो। हमारे पास भी पंख हैं थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम के साथ मंगलवार को टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का आगाज हुआ जिसमें विपरीत परिस्थितियों में पैरा खिलाड़ियों की ऊंची उड़ान भरने के जज्बे को दर्शाया गया। इस शानदार उद्घाटन समारोह का मुख्य चरित्र एक पंख वाला छोटा विमान था जो इस विचार को समझा रहा था कि इंसान के अपने पंख होते हैं, जो साहस जुटाकर हवा की दिशा से प्रभावित हुए बिना कही भी पहुंच सकता है। इसके लिए बस पंख को फैलाकर उड़ने की कोशिश करने की जरूरत है। पैरालंपिक खेल 57 वर्षों के बाद टोक्यो में फिर से आयोजित हो रहे हैं, जिससे जापान की राजधानी दो बार इन खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया है। टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में रिकाॅर्ड 2550 पुरुष, 1853 महिला खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। इन वैश्विक खेलों के इस सत्र में रिकॉर्ड 4403 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसका पिछला रिकॉर्ड 4328 खिलाड़ियों के भाग लेने का था जो रियो 2016 खेलों में बना था। पांच सितम्बर तक चलने वाले इस खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व 54 खिलाड़ी कर रहे हैं जो देश का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल है।