News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का रंगारंग शुभारम्भ टोक्यो। टोक्यो पैरालम्पिक के उद्घाटन समारोह की रंगारंग शुरुआत हो गई। समारोह की शुरुआत एक वीडियो के साथ हुई, जिसमें पैरा खिलाड़ियों की शक्ति को दर्शाया गया। कोरोना महामारी के कारण सभी देशों के कम खिलाड़ियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और जापान के सम्राट नारुहितो का स्टेडियम में स्वागत किया गया, जिसके बाद चार बार के ओलम्पिक फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियन काओरी इको और बचाव कार्यकर्ता ताकुमी अस्तानी सहित छह व्यक्ति जापान के ध्वज को मंच पर लेकर आए। इसके बाद अन्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज को स्टेडियम में लाया गया। 17वें नंबर पर भारतीय दल का मार्च पास्ट निकला। भारत की तरफ से भाला फेंक खिलाड़ी टेक चंद ध्वजवाहक थे। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टेडियम के ऊपर आतिशबाजी का शानदार नजारा दिखा। बता दें कि 24 अगस्त से पांच सितम्बर तक चलने वाले पैरालम्पिक खेलों के दौरान 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारत की तरफ से भी अब तक का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है। भारत से 9 अलग-अलग खेलों में कुल 54 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे। बता दें कि टोक्यो 57 साल बाद दूसरी बार पैरालम्पिक खेलों की मेजबानी कर रहा है।