News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में तय किए 10 पदक खेलपथ संवाद रोकला (पोलैंड)। पोलैंड में चल रही विश्व युवा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय युवा तीरंदाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य पर सटीक निशाने साधते हुए कम से कम 10 पदक तय कर दिए हैं। इस स्पर्धा में अब तक भारतीय युवा तीरंदाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से स्वर्णिम भविष्य की उम्मीद जगाई है। विश्व युवा तीरंदाजी में भारत के अंडर-18 और अंडर-21 आयुवर्ग के तीरंदाजों ने रिकर्व और कम्पाउंड में चार और पदक तय कर लिए हैं। कुल मिलाकर भारत के दस पदक तय हो गए हैं। इसके अलावा भारतीय तीरंदाज चार और पदकों की होड़ में हैं। रिकर्व कैडेट वर्ग में विशाल, अमित और विकी राहुल की तिकड़ी ने स्पेन को 5-1 से हराया और अब उनकी स्वर्ण के लिए फ्रांस से टक्कर होगी। रिकर्व जूनियर में पार्थ सालुंके, आदित्य चौधरी और धीरज ने अमेरिका को 5-3 से हराया। पार्थ और कोमालिका की रिकर्व मिश्रित जोड़ी और कैडेट कम्पाउंड टीम भी फाइनल में पहुंच गई है।