News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
चीन के खिलाड़ियों से सीख लेने की जरूरत टोक्यो। चीन की 14 साल की कुआन होंगचान ने ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की 10 मीटर गोताखोरी (डाइविंग) प्लेटफॉर्म स्पर्धा में गुरुवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस सात दौर की प्रतियोगिता के दूसरे और चौथे दौर में सभी सातों जजों ने उन्हें पूरे 10 अंक दिये। उसने कुल 466.20 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि रजत पदक चीन की ही 15 वर्षीय चेन युशी (425.40) के नाम रहा। चेन 2019 की विश्व चैम्पियन है और वह इन खेलों में 10 मीटर सिंक्रो टीम स्पर्धा में पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकी है। कुआन इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली चीन की दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। यह रिकॉर्ड फु मिंगशिया के नाम है, जिन्होंने 1992 ओलम्पिक में 13 साल की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था। चौथा ओलम्पिक खेल रही ऑस्ट्रेलिया की मेलिसा वू ने कांस्य पदक जीता। इस 29 साल की खिलाड़ी की दादी का संबंध चीन से था।