News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
टोक्यो। जमैका की इलेने थॉम्पसन-हेरा (10.61 सेकेंड) ने हमवतन शैली एन फ्रेजर (10.74 सेकेंड) को पछाड़कर लगातार दूसरी बार महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीत लिया। इस दौरान थॉम्पसन ने फ्रांस की ग्रिफिथ जॉयनेर (10.62 सेकेंड) का 33 साल पुराना (1988 सियोल) ओलम्पिक रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन उनका विश्व रिकॉर्ड (10.49 सेकेंड) नहीं तोड़ पाईं। 29 वर्षीय थॉम्पसन दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला धावक बनीं। कांस्य भी जमैका की शेरिका जैकसन (10.76 सेकंड) के खाते में गया। बीजिंग ओलंपिक (2008) के बाद पहली बार जमैका के खिलाड़ियों ने किसी स्पर्धा के पदकों का सूपड़ा साफ किया है। ओलंपिक में पहली बार शामिल की गई चार गुणा 400 मिश्रित रिले दौड़ का स्वर्ण पोलैंड ने जीता। रजत अमेरिका और डोमिनिकन गणराज्य ने कांस्य पदक जीता। चक्का फेंक में स्वीडन के डेनियल स्टाल (68.90 मीटर) ने स्वर्ण और साइमन पेटर्ससन (67.39 मीटर) ने इसका रजत अपने नाम किया। कांसा ऑस्ट्रिया के ल्यूक (67.07 मीटर) ने जीता। अमेरिकी स्टार सेलेब ड्रेसल (49.45 सेकंड) ने 100 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार के साथ जीता। उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप में बनाए गए अपने ही 49.50 सेकंड के रिकॉर्ड में सुधार किया। कैटी लेडेस्की (8:12.57 सेकंड) ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड हैट्रिक लगाई। इसी के साथ वह ओलंपिक में छह व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की पहली महिला तैराक बन गईं।