News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया टोक्यो। वंदना कटारिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाई गई तिकड़ी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की उम्मीदों को एक बार फिर से जिन्दा कर दिया है। वंदना कटारिया ओलम्पिक इतिहास में हॉकी में हैटट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलम्पिक में इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन गोल दागे और टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई। इसी के साथ वंदना ओलम्पिक इतिहास में हॉकी में हैटट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वंदना के शानदार खेल की बदौलत ही भारतीय टीम ग्रुप ए का अपना आखिरी मुकाबला जीतने में सफल रही और क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा। मैच की बात करें तो भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से पटखनी दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने टोक्यो ओलम्पिक की अपनी दूसरी जीत हासिल की और ग्रुप में चौथे स्थान पर पहुंची। दरअसल अब भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा। नियमों के तहत हर ग्रुप से चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी, लेकिन फिलहाल भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले खेलकर ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है। जबकि ग्रेट ब्रिटेन चार मैच खेलकर तीसरे और आयरलैंड इतने ही मैच खेलकर पांचवें स्थान पर है। अब ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की टीमें ग्रुप का आखिरी मुकाबला खेलेंगी और एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इसमें अगर ब्रिटेन की टीम बाजी मारती है या मैच ड्रॉ खेलती है तो ऐसी स्थिति में भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगा। लेकिन आयरलैंड की जीत पर भारत ओलम्पिक से बाहर हो जाएगा।