News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
तीरंदाजी में पेरोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में दी दस्तक टोक्यो। दुनिया की नम्बर एक तीरंदाज भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाते हुएपदक की उम्मीद जगा दी है। दीपिका कुमारी ने इस मुकाबले में रूस ओलम्पिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया। दीपिका ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया। शूटऑफ में सेनिया सिर्फ सात पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं। दीपिका ने पहला और तीसरा सेट जीता तो सेनिया दूसरे और पांचवें सेट में जीत दर्ज की। चौथा सेट बराबर रहा था। क्वार्टर फाइनल में अब दीपिका का मुकाबला कोरिया की आन सान से होगा। इससे पहले दीपिका कुमारी ने तीसरा सेट जीता। उऩ्होंने इस सेट में 28 का स्कोर किया। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी सेनिया 26 का स्कोर कर पाईं। दीपिका ने इस जीत के साथ 4-2 की बढ़त बनाई। दीपिका पहला सेट भी जीतने में सफल रहीं। दीपिका ने पहले सेट में 28 का स्कोर किया तो सेनिया का स्कोर 26 रहा वहीं दूसरे सेट में सेनिया पेरावी ने वापसी की जिसमें उन्होंने 27 का स्कोर किया जबकि दीपिका का स्कोर 26 रहा था।