News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
स्वदेश लौटते ही सरकार ने दिया सरप्राइज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलम्पिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतकर देश को खुशी का मौका दिया। अब देश की तरफ से भी उन्हें कई उपहार मिलने लगे हैं। मणिपुर की मीराबाई को अब राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने बड़ा सरप्राइज दिया है। मीराबाई को राज्य पुलिस में एडीशनल एसपी बनाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चानू को एक करोड़ रुपये का नकद ईनाम भी देने की घोषणा की है। वहीं, मीराबाई चानू को टक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिए रेलवे और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि मीराबाई ने इस बार के ओलम्पिक के दूसरे ही दिन भारत की झोली में पदक डाल दिया था। 24 जुलाई को वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया था। चानू इस साल टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। बता दें कि मणिपुर की 26 साल की वेटलिफ्टर ने कुल 202 किलोग्राम (87 किलोग्राम + 115 किलोग्राम) का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया था।