News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
नवजोत कौर, लालरेसियामी और रीना खोखर को टोक्यो में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा खेलपथ संवाद कपूरथला। जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले 32वें ओलम्पिक खेलों में रेल कोच फैक्ट्री की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर, लालरेसियामी और रीना खोखर देश की महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खेलों के लिए चुनी गई ये सभी महिला खिलाड़ी बैंगलूरु में लगे राष्ट्रीय कैंप में कठोर परिश्रम कर रहीं हैं। तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम के अलावा आरसीएफ और भारतीय रेलवे टीम की भी नियमित सदस्य हैं। ओलम्पियन नवजोत कौर 2014 से आरसीएफ की टीम की तरफ से खेल रही हैं। नवजोत ने 2014 की इंचिओन एशियाई खेलों में कांस्य पदक और 2018 की जकार्ता एशियाई खेलों में देश के लिए रजत पदक अर्जित किया। नवजोत 2014 से भारतीय टीम की नियमित सदस्य हैं। 21 वर्षीय लालरेसियामी ने पहली बार राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व 2018 में किया और अब तक राष्ट्रीय टीम के साथ 64 मैच खेल चुकी हैं। फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलने वाली इस तेज़ तर्रार महिला हॉकी खिलाड़ी ने 2018 की जकार्ता एशियाई खेल, लंदन विश्व कप और 2018 के ही ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ खेलों में देश की नुमाइंदगी की। टीम की तीसरी सदस्य डिफेंडर की पोजीशन पर खेलने वाली रीना खोखर हैं, जिसने भारत के लिए अब तक 45 मैच खेले हैं। रीना ने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक प्राप्त किया था। रीना खोखर टीम में स्टैंड बाई के रूप में शामिल हैं।