News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
पांच खेलों में सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही पेश करेगा चुनौती 64 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ी शामिल रियो में 63 पुरुष, 54 महिलाएं थीं शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 23 जुलाई से टोक्यो में होने जा रहे ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी 18 खेलों में पदक जीतने की कोशिश करेंगे। पांच खेल ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही क्वालीफाई कर सका है। सभी खेलनहारों का मानना है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। फर्राटा धाविका दुती चंद औन जवेलिन थ्रोअर अनु रानी ने भी रैंकिंग के आधार पर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया। टोक्यो का टिकट हासिल करने की रेस मंगलवार रात समाप्त हो गई। पहली बार ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी रिकॉर्ड 18 खेलों में चुनौती पेश करेंगे। इससे चार साल पहले रियो में 15 खेलों में भाग लिया था। यही नहीं ओलंपिक में सबसे बड़े भारतीय दल के उतरने की भी पूरी उम्मीद है। रियो ओलंपिक में 117 भारतीयों ने शिरकत की थी। यह ओलंपिक के इतिहास में देश का सबसे बड़ा दल था। बुधवार तक 117 खिलाड़ियों का खेलना तय हो चुका है। हालांकि तैराकी और गोल्फ में दो और भारतीय खिलाड़ियों को कोटा मिलने की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो टोक्यो में अब तक सबसे बड़ा भारतीय दल उतरेगा। दुती चंद को मिला ओलंपिक टिकट भारतीय एथलीट दुती चंद ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में 100 और 200 मीटर रेस के लिए क्वॉलिफाई किया। उन्होंने विश्व रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक कोटा हासिल किया। दरअसल, विश्व रैंकिंग के जरिए 100 मीटर रेस में 22 कोटा थे, जबकि 200 मीटर में 15 खिलाड़ी जगह बना सकते थे। दुती की 100 मीटर में विश्व रैंकिंग 44वीं है, जबकि 200 मीटर में वो 51वें स्थान पर हैं। तैराक नटराज ने भी कटाया ओलंपिक का टिकट भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने भी टोक्यो ओलंपिक का आधिकारिक रूप से टिकट कटा लिया। खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिना ने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में उनके ‘ए’ क्वालिफिकेशन स्तर को मंजूरी दे दी। पहली बार दो भारतीय तैराकों को सीधे क्वालिफिकेशन के जरिए ओलंपिक खेलों में प्रवेश मिला है। साजन प्रकाश इसी प्रतियोगिता की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में ओलंपिक ‘ए’ स्तर हासिल करने वाले अब तक के पहले भारतीय तैराक बने थे। नटराज पहली तो साजन लगातार दूसरी बार ओलंपिक में चुनौती पेश करेंगे। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने ट्वीट किया कि नटराज के टाइम ट्रायल के दौरान 53.77 सेकंड के ओलंपिक क्वालिफिकेशन समय को फिना ने स्वीकृति दे दी है। नटराज टोक्यो में ‘ए’ क्वालिफिकेशन प्रवेश के रूप में साजन प्रकाश से जुड़ेंगे।’ नटराज ने रविवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ ही टोक्यो खेलों का ‘ए’ क्वालिफिकेशन स्तर हासिल किया जो 53.85 सेकंड है। टाइम ट्रायल में तैराकों को अन्य प्रतिद्वंद्वियों से प्रतिस्पर्धा का मौका नहीं मिलता लेकिन वे अपने समय में सुधार कर सकते हैं। बंगलूरू के इस तैराक को आयोजकों ने ओलंपिक क्वालिफिकेशन के अंतिम दिन टाइम ट्रायल में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी। इस बार एथलीटों की संख्या घटी : रियो ओलंपिक में सबसे बड़ा दल 34 एथलीटों का था, लेकिन इस बार कोरोना के चलते एथलीटों को कंपटीशन नहीं मिलने के कारण इनकी संख्या काफी घट गई है। अब तक 15 एथलीट क्वालिफाई कर चुके हैं (इनमें रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करने वाले दुती चंद, जाबिर, अनु रानी का नाम भी शामिल है)। पुरुष चार गुणा चार सौ मीटर रिले और मिश्रित रिले में भी टीम उतरनी हैं। एक रिले टीम में छह सदस्य होते हैं। इनमें दो रिजर्व होते हैं। ऐसे में पुरुष टीम के छह सदस्यों (इनमें तीन सदस्य मिश्रित रिले में भी उतरेंगे) और मिश्रित रिले की तीन महिला सदस्यों को मिलकर दल की संख्या 24 हो जाएगी। हॉकी का होगा सबसे बड़ा दल : इस बार ओलंपिक में सबसे बड़ा दल हॉकी का होगा। दोनों टीमों के 16-16 सदस्यों को मिलाकर 32 हॉकी खिलाड़ी टोक्यो जाएंगे। हॉकी, एथलेटिक्स के बाद सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ी शूटिंग में होंगे।
फेंसिंग, घुड़सवारी, सेलिंग में अपने दम पर किया क्वालिफाई : टोक्यो में खेलने वाले 18 में से ज्यादातर खेलों में खेल मंत्रालय और साई की मदद के चलते ओलंपिक का टिकट हासिल किया जा सका, लेकिन घुड़सवारी में फवाद मिर्जा, फेंसिंग में भवानी देवी और चार सेलरों को ज्यादा सरकार की मदद नहीं मिली। इन्होंने अपने निजी प्रायोजकों या फिर अपने दम पर टोक्यो का हासिल कर देश को गौरवान्वित किया। टोक्यो में भारतीय दावेदारी 1 तीरंदाजी 04-03 पुरुष, 01 महिला 2 एथलेटिक्स 15 रिले के नौ और बढ़ेंगे कुल 24, 14 पुरुष, 10 महिला 3 बैडमिंटन 04-03 पुरुष, 01 महिला 4-मुक्केबाजी 09 05 पुरुष, 04 महिला 5 घुड़सवारी 01 पुरुष 6 फेंसिंग 01 महिला 7 गोल्फ 03-02 पुरुष, 01 महिला 8 जिम्नास्टिक 01 महिला 9 हॉकी 32 16 पुरुष, 16 महिला 10 जूडो 01 महिला 11रोइंग 02 पुरुष 12 सेलिंग 04 तीन पुरुष 01 महिला 13 शूटिंग-15 08 पुरुष 07 महिला 14 तैराकी 02 पुरुष 15 टेबल टेनिस 04 02पुरुष 02 महिला 16 टेनिस 02 महिला 17 वेटलिफ्टिंग 01 महिला 18 कुश्ती 07 03 पुरुष 04 महिला
खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिफारिश ओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की सिफारिश की है। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं। दुती ने ट्वीट किया, 'मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। दुती ने पिछले सप्ताह पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 में 100 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर 11.7 सेकंड का समय निकाला था। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से 0.02 सेकंड से चूक गईं थीं।
दुती को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था। ओडिशा सरकार ने टोक्यो ओलंपिक जा रही भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए , हॉकी कोच कालू चरण चौधरी का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए, पूर्व फर्राटा धाविका ओलंपियन अनुराधा बिस्वाल का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिये भेजा है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा खनन निगम के नाम भेजे गए हैं।