News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
यह कमाल करने वाले बने पहले भारतीय नई दिल्ली। भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने इतिहास रच दिया। वह ओलम्पिक क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए। उन्होंने रोम में सेट्टे कोल्ली ट्रॉफी में पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56.38 सेकेंड का समय निकाला। रियो ओलम्पिक 2016 खेल चुके साजन टोक्यो ओलम्पिक 'ए' स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0.1 सेकेंड से कामयाब रहे। टोक्यो ओलम्पिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56.48 सेकेंड है। केरल के इस तैराक ने पिछले सप्ताह बेलग्रेड ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में एक मिनट 56.96 सेकेंड का समय निकाला था।