News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
अपने सटीक निशानों से रचा इतिहास पेरिस। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। दीपिका ने 28 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।दीपिका ने इससे पहले अपने पति अतनु दास के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले दीपिका, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेक्सिको पर 5-1 की आसान जीत से स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।इस टूर्नामेंट में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक रहे। शनिवार को अभिषेक वर्मा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। पति-पत्नी की जोड़ी ने साधा गोल्डन निशाना अतनु दास और उनकी पत्नी दीपिका कुमारी ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप की मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से हराकर भारत को टूर्नामेंट में तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले दीपिका, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेक्सिको पर 5-1 की आसान जीत से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला रिकर्व टीम पिछले हफ्ते ओलंपिक क्वालीफाई करने से चूक गई थी और इस स्वर्ण पदक से उसने इस निराशा को कम करने की कोशिश की। दीपिका ने महिला टीम को इस साल विश्व कप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने की अगुआई की। बता दें कि शनिवार को अभिषेक वर्मा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अभिषेक वर्मा ने लगाया गोल्डन निशाना भारत के अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पेरिस तीरंजादी विश्व कप में पुरुष कंपाउंड वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गोल्ड मेडल के मुकाबले में अभिषेक ने अमेरिका के क्रिष स्काफ को टाई ब्रेक में हराया। बता दें कि दोनों तीरंदाजों का निर्धारित समय में स्कोर 148-148 से बराबर रहा था। इसके बाद टाई ब्रेक का सहारा लिया गया, जिसमें अभिषेक ने 10 पर निशाना साध कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमेरिकी तीरंदाज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बता दें कि वर्मा का विश्व कप व्यक्तिगत स्पर्धा में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने 2015 में व्रोक्लॉ में विश्व कप के दूसरे चरण में भी गोल्ड मेडल जीता था।