News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
तीरंदाजी विश्व कपः भारत के लिए सुनिश्चित किया पदक पेरिस। अतनु दास और दीपिका कुमारी की स्टार तीरंदाजी जोड़ी ने बृहस्पतिवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्पेन को 5-3 से हराकर विश्व कप चरण तीन की मिश्रित पेयर्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पहला पदक पक्का किया। टोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की पदक की सबसे मजबूत उम्मीद अतनु और दीपिका ने एक साथ पहली बार फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना रविवार को नीदरलैंड की जोड़ी से होगा। सौरभ चौधरी को कांस्य ओसियेक (क्रोएशिया) : सौरभ चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ विश्व कप में बृहस्पिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य जीतकर भारत का खाता खोला। अन्य निशानेबाज पोडियम तक पहुंचने में असफल रहे।