News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
अमेरिका के ब्रेजियर ओलम्पिक ट्रॉयल में नाकाम पोल वाल्ट में नीलसन ने कटाया टिकट नई दिल्ली। आठ सौ मीटर के विश्व चैम्पियन 24 वर्षीय धावक डोनावन ब्रेजियर अमेरिकी ओलम्पिक ट्रॉयल में क्वालिफाई करने से चूक गए। उनके लिए टोक्यो टिकट पाने का अंतिम मौका था और वह अंतिम स्थान पर रहकर अपने लक्ष्य में विफल रहे। तीन साल पहले दोहा में हुई विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले ब्रेजियर विजेता बने क्लायटन मर्फी (1 :43.17) से चार सेकेंड पीछे रहे। ब्रेजियर ने कहा कि मैं बेहद निराश हूं, जब 200 मीटर रह गए थे तब क्लायटन आगे निकल गए और मैं उन्हें टक्कर नहीं दे सका। मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता। मैं इस निराशा से उबर जाऊंगा। जब क्लायटन ने उन्हें पछाड़ा तो उन्हें पूरा जोर लगाने की कोशिश की लेकिन लगा कि उनके पांव ने जवाब दे दिया। कमेंट्री कर रहे एटो बोल्टन चिल्लाए ब्रेजियर मुश्किल में हैं। दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: इसाह जेवेट (1: 43. 85) और ब्रायस होपेल (1: 44.14) को मिला। दो साल पहले अमेरिका के वर्ष के श्रेष्ठ एथलीट बने ब्रेजियर को टोक्यो ओलम्पिक में पदक का दावेदार माना जा रहा था। कई कम्पनियां उन पर अभियान चला रही थीं। प्रसारणकर्ता उन पर वृत्तचित्र तैयार कर रहे लेकिन सब फिनिश। अब उन्हें अगले चार साल का इंतजार करना होगा। 2019 में विश्व चैंपियनशिप में ब्रेजियर ने 1:42.34 का समय निकाला था, वह 89 सप्ताह तक 800 मीटर में दुनिया के नम्बर एक एथलीट रहे हैं। इसके अलावा क्रिस नीलसन ने 5.9 मीटर (19 फीट 4.25 इंच) के साथ पोल वाल्ट स्पर्धा के साथ टोक्यो का टिकट कटा लिया। ओलम्पिक क्वालिफिकेशन 5.8 मीटर था। विश्व चैम्पियन और रियो डि जेनेरियो में हुए पिछले ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले पोल वॉल्टर सैम केंड्रिक्स ने अपने दूसरे ओलम्पिक का टिकट कटा लिया है। जबकि तिहरी कूद में दो बार के ओलम्पिक रजत पदक विजेता विल क्लाय ने 17.21 मीटर के साथ स्पर्धा जीत ली।