News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
10 को प्रतियोगिता में भाग लेंगे नयी दिल्ली। ओलम्पिक की तैयारियों में लगे भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पुर्तगाल पहुंच चुके हैं। इससे वह एक साल से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वापसी करेंगे। पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई करने के बाद किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लने वाले चोपड़ा रविवार को लिस्बन पहुंचे। वह 10 जून को लिस्बन विश्वविद्यालय स्टेडियम में मीटिंग सिटी आफ लिस्बन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चोपड़ा के करीबी सूत्रों ने सोमवार को बताया, 'चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।