News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
एशियाई ओलम्पिक क्वालिफायर्स अल्माटी। राष्ट्रीय चैम्पियन संदीप सिंह मान (74 भारवर्ग) रविवार को यहां एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर्स में कोटा हासिल नहीं कर सके। इस भारवर्ग में दोहरे ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार की उम्मीदें इससे जीवंत हैं। इसके अलावा सत्यव्रत कादियान (97 भारवर्ग) और सुमित मलिक (125 भारवर्ग) भी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। अब टोक्यो ओलम्पिक में कोटा हासिल करने के लिए अंतिम मौका विश्व ओलम्पिक क्वालीफायर्स हैं जो बुल्गारिया के सोफिया में छह से 9 मई तक खेले जाएंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन पहलवानों ने भी निराश किया लेकिन महिला वर्ग में सोनम और अंशु मलिक फाइनल प्रवेश के साथ टोक्यो का टिकट हासिल करने में सफल रहीं।