News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ओलम्पिक का कोटा हासिल करने के बाद भी टीम में जगह नहीं चयन के लिए चली पांच घंटे बैठक खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर चुकी मध्य प्रदेश के इलेक्ट्रीशियन की शूटर बेटी चिंकी यादव को निराशा हाथ लगी है। दिल्ली में हाल ही हुई विश्व कप शूटिंग प्रतियोगिता में मनु भाकर को शिकस्त देने के बावजूद उसे टीम में नहीं रखा गया है जबकि मनु भाकर ओलम्पिक की तीन स्पर्धाओं में निशाना साधेगी। दिल्ली विश्व कप में कुछ दिन पूर्व 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल का स्वर्ण जीतने के बाद इलेक्ट्रीशियन की बेटी चिंकी यादव के मुंह से यही निकला था कि अब उन्हें टोक्यो ओलम्पिक की टीम से बाहर करना शायद सम्भव नहीं होगा। भोपाल की चिंकी का यह अनुमान गलत साबित हुआ। ओलम्पिक कोटा हासिल करने के बावजूद वह टोक्यो के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं बना सकी। यही नहीं कोटा हासिल नहीं करने वाली 10 मीटर एयर राइफल में विश्व नम्बर एक एलावेनिल वालरिवान को टोक्यो का टिकट मिल गया है। वह अंजुम मोद्गिल की जगह व्यक्तिगत के अलावा दिव्यांश पंवार के साथ मिश्रित स्पर्धा में भी खेलेगी। चिंकी का कोटा अंजुम को दिया गया है। अंजुम 50 मीटर थ्री पोजीशन के अलावा 10 मीटर एयर राइफल की मिश्रित स्पर्धा में दीपक कुमार के साथ उतरेंगी। 10 मीयर एयर राइफल में कोटा हासिल करने वाली दूसरी शूटर अपूर्वी चंदेला सिर्फ व्यक्तिगत मुकाबलों में खेलेंगी। पहले ही अनुमान लगाया जा रहा थी कि ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले 15 में से 14 शूटरों को ओलम्पिक टिकट मिलेगा। इनमें चिंकी बाहर हो सकती है। साथ ही एलावेनिल की दावेदारी पुख्ता रहेगी। एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह की अगुआई में उनके आवास पर पांच घंटे चली बैठक में यही हुआ। रणइंदर ने खुलासा किया कि टीम का चयन ओलम्पिक चयन नीति के आधार पर मेरिट पर हुआ है। उन्हें उम्मीद है यह टीम ओलम्पिक में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी। कोरोना के चलते 15 सदस्यीय टीम के साथ रिजर्व शूटर भी चुने गए हैं। दरअसल ट्रायल में दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा की मनु भाकर को 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में चिंकी यादव पर वरीयता दी गई। हालांकि विश्व कप में जब चिंकी ने स्वर्ण जीता तो यही लगा कि उन्हें बाहर करना मुश्किल होगा, लेकिन चयन समिति ने मनु के बेहतरीन दोहरी शुरूआत को देखते हुए उन्हें राही सरनोबत के साथ 25 मीटर पिस्टल की टीम में चुना। मनु चुनी गई टीम में तीन इवेंट खेलने वाली इकलौती शूटर होंगी। वह 10, 25 मीटर के अलावा सौरभ चौधरी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित स्पर्धा में भी खेलेंगी।