News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
आईपीएलः वॉर्नर और कोहली नहीं कर पाएंगे बराबरी नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है। फाइनल 30 मई को खेला जाएगा। इस बार दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन के पास 600 चौके पूरे करने का मौका है। वे सिर्फ 9 बाउंड्री दूर हैं। धवन यह उपलब्धि हासिल करने वाले IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी होंगे। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर और तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान वॉर्नर ने अब तक टूर्नामेंट में 510 चौके लगाए हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान कोहली के नाम 503 चौके दर्ज हैं। कोहली पिछले 2 सीजन मिलाकर भी कुल 90 चौके नहीं लगा सके यह दोनों ही दिग्गज 600 के आंकड़े से काफी दूर हैं। ऐसे में इस सीजन में तो उन दोनों का धवन की बराबरी कर पाना बेहद मुश्किल है। वॉर्नर ने पिछले सीजन में 52 और 2019 में 57 चौके लगाए थे। कोहली ने पिछले सीजन में 23 और 2019 में 46 चौके जड़े थे। कोहली पिछले 2 सीजन मिलाकर भी कुल 90 चौके नहीं लगा सके। धवन 5 हजार रन बनाने वाले 5वें खिलाड़ी IPL में अब तक 5 खिलाड़ी ही 5 हजार से ज्यादा रन बना सके हैं। धवन इसमें 5वें और कोहली टॉप पर काबिज हैं। कोहली ने अब तक 192 मैच में 38.16 की औसत से सबसे ज्यादा 5,878 रन बनाए हैं। वहीं, धवन ने 176 मैच में 34.41 की औसत से 5,197 रन बनाए। पिछले 2 सीजन में 60+ चौके लगा चुके धवन धवन ने IPL के पिछले 2 सीजन में 60 से ज्यादा चौके लगाए हैं। उन्होंने 2020 में अपने IPL करियर के सबसे ज्यादा 67 चौके जमाए थे। इससे पहले 2019 सीजन में उन्होंने 64 चौके लगाए थे। धवन 100+ सिक्स लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल टूर्नामेंट में अब तक 22 खिलाड़ी ही 100 से ज्यादा छक्के लगा सके हैं। इनमें धवन का नाम भी शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर ने अब तक 108 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ वे 18वें नंबर पर काबिज हैं। IPL में 349 सिक्स के साथ क्रिस गेल टॉप पर काबिज हैं। पंजाब किंग्स के इस प्लेयर ने अब तक 132 मुकाबलों में 4,772 रन बनाए हैं। 14वें सीजन में सभी 8 टीमें 52 दिन में फाइनल समेत 60 मुकाबले खेलेंगी। सभी मुकाबले 6 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे। फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश में टूर्नामेंट होने के बावजूद कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। यानी कि कोलकाता का मैच कोलकाता और मुंबई का मैच मुंबई में नहीं होगा। मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता IPL इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। रोहित की कप्तानी में टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैम्पियन रही। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने 3 बार (2010, 2011, 2018) खिताब अपने नाम किया है। CSK ने सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल खेला। इस दौरान टीम 5 बार (2008, 2012, 2013, 2015, 2019) रनरअप रही। कोलकाता और हैदराबाद ने 2-2 बार खिताब जीता। कोलकाता 2012, 2014 और हैदराबाद 2009, 2016 में चैम्पियन रही। एक बार राजस्थान ने 2008 में खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन था। पंजाब, दिल्ली और बेंगलुरु अब तक खिताब नहीं जीत सकीं। पिछले सीजन में मुंबई ने दिल्ली को हराकर 5वीं बार खिताब जीता था।