News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
भारत विश्व कप में शीर्ष तीन में कायम अल-ऐन। अवनी लखेड़ा के रजत पदक की मदद से भारत ने अल ऐन 2021 विश्व पैरा खेल निशानेबाजी विश्व कप में सोमवार को शीर्ष तीन में जगह बनाए रखी। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर है। लखेड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में जगह बनाई जहां उन्हें यूक्रेन की इरिना एस से 0-3 शिकस्त मिली। फाइनल स्कोर 249-248.7 रहा। यूक्रेन चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य जीतकर शीर्ष पर है। संयुक्त अरब अमीरात तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे स्थान पर है। इसमें 24 देशों के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।