News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
फ्रेंकी की जीवनसाथी मिक्की कीमेनी पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं नई दिल्ली। पेशेवर फुटबॉल की दुनिया में क्लब फुटबॉल काफी मशहूर है। इससे जुड़े फुटबॉलरों की भी उतनी ही दीवानगी है। इसमें अगर बात करें स्पेन के शीर्ष फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की तो उसके कहने ही क्या। इस फुटबॉल क्लब से मेसी समेत कई दिग्गज खिलाड़ी जुड़े हुए हैं। ऐसे में बार्सिलोना से जुड़े बाकी फुटबॉलरों की प्रसिद्धि भी किसी से कम नहीं है। खासकर महिला प्रशंसक तो इन फुटबॉलरों से किसी भी तरह से जुड़ने को बेताब रहती हैं। लेकिन हम बात कर रहे हैं एक ऐसे युवा फुटबॉलर की जिसकी जीवनसाथी खुद भी एक स्टार खिलाड़ी हैं। फ्रेंकी डी जोंग एक डच फुटबॉलर हैं और बार्सिलोना के स्टार मिडफील्डर हैं। वे अपने रक्षात्मक खेल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन 23 वर्षीय फुटबॉलर की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित है। फ्रेंकी की जीवनसाथी मिक्की कीमेनी पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं। दोनों पहली बार हाईस्कूल में मिले थे, उसके बाद से ही दोनों एक साथ रह रहे हैं। मिक्की चाहतीं तो हॉकी की एक स्टार खिलाड़ी बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने फ्रेंकी के साथ जीवन को आगे बढ़ाने का फैसला किया। 22 वर्षीय मिक्की को 2018 में एफएचएम मैगजीन के एक डच संस्करण ने अपने वार्षिक पोलिंग में खिलाड़ियों की खूबसूरत पत्नियों/जीवनसाथी का विजेता घोषित किया था। कीमेनी खुद भी एक मशहूर हॉकी खिलाड़ी हैं। वह बचपन से एक पेशेवर खिलाड़ी बनना चाहती थीं और 2015 में उनका यह सपना पूरा हुआ। तब उन्होंने एचसी डेन बॉच महिला टीम की तरफ से डेब्यू किया। खिलाड़ी होने के अलावा वे खुद का अपना एक ब्रांड भी चलाती हैं, जो कपड़े और अलग-अलग सामान बनाती है। यही नहीं कीमेनी इंस्टाग्राम पर भी काफी मशहूर हैं। उनके इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 1.3 मिलियन फॉलोवर हैं। वे यहां अक्सर अपना, अपने बॉयफ्रेंड और डिज़ाइन की फोटोज डालती हैं। उनकी तस्वीरों के लोग दीवाने हैं और उन्हें खूब पसंद किया जाता है। कीमेनी और फ्रेंकी के जल्दी ही शादी करने की अटकलें हैं, लेकिन उससे पहले ही दोनों की जोड़ी दुनियाभर में मशहूर हो चुकी है। अपनी खूबसूरती की वजह से कीमेनी अक्सर चर्चा में रहती हैं और कई अवार्ड्स भी जीत चुकी हैं।