News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक संघ ने दी चेतावनी लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक संघ (आईओसी) ने वेटलिफ्टिंग फेडरेशन को चेतावनी दी है कि अगर डोपिंग और नेतृत्व के मसलों का हल नहीं निकाला गया तो इस खेल को पेरिस ओलम्पिक 2024 से बाहर किया जा सकता है। आईओसी ने कहा कि इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्ल्यूएफ) के हालात दिन प्रतिदिन गम्भीर होते जा रहे हैं। इसने पिछली बार डोपिंग निरोध कोशिशें बेहतर करने के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने का भी हवाला दिया। पिछले साल जर्मन टीवी एआरडी ने लम्बे समय तक वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष रहे थॉमस अजान के कार्यकाल में डोपिंग के मामले छिपाने और वित्तीय अनियमितताओं का भंडाफोड़ किया था। अजान ने बाद में पद से इस्तीफा दे दिया। आईओसी ने पहले ही टोक्यो ओलम्पिक में वेटलिफ्टिंग के मेडल और खिलाड़ियों की संख्या में कटौती कर दी है। टोक्यो ओलम्पिक 2020 में खेला जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसको एक साल के लिए स्थगित करना पड़ा था।