News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
अम्बाला। सनातन धर्म काॅलेज, अम्बाला छावनी के सत्यमराज एवं सागर ने फाजिल्का में हुई नाॅर्थ इण्डिया बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम और 90 किलोग्राम कैटागरी में स्वर्ण पदक प्राप्त करके काॅलेज का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के मुक्केबाजों ने भाग लिया। प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र सिंह, काॅलेज जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नवीन गुलाटी और डाॅ. नितिन सहगल शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेश फोर ने काॅलेज पहुंचने पर खिलाड़ी सत्यमराज एवं सागर को सम्मानित किया। प्राचार्य. डाॅ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सत्यमराज इससे पहले भी यूथ मैन नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है और काॅलेज की छात्रा आरती का चयन भी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नेशनल बाॅक्सिंग कैम्प में हुआ है।