News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति पूर्व अध्यक्ष योशीरो मोरी की जगह लेने के लिए किसी के नाम की घोषणा जल्द से जल्द कर सकती है। इस 83 साल के पूर्व प्रधानमंत्री को महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद विरोध को देखते हुए पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मोरी के स्थान पर किसी महिला को अध्यक्ष बनाने के लिये दबाव है लेकिन यह पक्का नहीं है क्योंकि ओलम्पिक शुरू होने में केवल पांच महीने का समय बचा है। मोरी ने कहा था कि महिलाएं बहुत ज्यादा बात करती है। मोरी ने पिछले सप्ताह 84 साल के साबुरो कवाबुची को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने की कोशिश की थी।