News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
भारतीय एथलेटिक्स संघ से मिली मान्यता ओलम्पिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता होगी खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। जापान में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता 'नई दिल्ली नेशनल मैराथन 2021' का आयोजन दिल्ली में सात मार्च को होगा। इस आयोजन को भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई) से मान्यता मिली है। रशपाल सिंह और ज्योति गावटे ने 2020 सीजन में क्रमशः दो घंटे 23 मिनट एवं 29 सेकेंड और दो घंटे 50 मिनट एवं 37 सेकेंड के साथ पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते थे। एएफआई ने कहा कि, ''एजियास फेडरल जीवन बीमा नई दिल्ली नेशनल मैराथन 2021 को भारतीय एथलेटिक्स संघ से मान्यता मिला है और इसका आयोजन नई दिल्ली में सात मार्च को होगा।''उन्होंने कहा कि इस मैराथन में पूर्ण मैराथन के एथलीटों के प्रदर्शन को टोक्यो 2020 ओलम्पिक खेलों में चयन/भागीदारी के लिए मान्य माना जाएगा, बशर्ते कि वे विश्व एथलेटिक्स द्वारा निर्धारित योग्यता हासिल करें। पुरुषों और महिलाओं के लिए टोक्यो ओलम्पिक मैराथन क्वालीफाइंग समय क्रमशः दो घंटे 11 मिनट एवं 30 सेकेंड और दो घंटे 29 मिनट एवं 30 सेकेंड है।