News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
आयोजन को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह
खेलपथ प्रतिनिधि
कानपुर। महिलाओं को खेल के क्षेत्र में सहभागिता के लिए भारतीय युवा वेलफेयर सोसाइटी एवं अमर शहीद मेजर सलमान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सात से 14 फरवरी तक महिला खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहले यह आयोजन 31 जनवरी से होना था लेकिन अधिक ठण्ड होने के चलते महोत्सव को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
आयोजकों का कहना है कि इस महिला खेल महोत्सव में डॉट्स खेल को भी सम्मिलित किया गया है। इस खेल में सभी महिलाएं भाग ले सकती हैं। इस खेल को प्रायः हमारे यहां रॉकेट से बोर्ड पर निशाना लगाने वाला खेल माना जाता है। महिला खेल महोत्सव में शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, रस्साकशी, कुर्सी दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद, हैंडबॉल और वॉलीबॉल आदि के मुकाबले होंगे। खेल महोत्सव को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। इस आयोजन को लेकर आयोजकों ने कानपुर ओलम्पिक एसोसिएशन एवं प्रशासन को भी नई तारीखों की सूचना प्रेषित कर दी है।