News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
23 बार के विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन हैं नई दिल्ली। बिलियर्ड्स और स्नूकर की दुनिया के बादशाह भारत के पंकज आडवाणी मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सानिया शददपुरी के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। 23 बार के विश्व चैंपियन 35 वर्षीय पंकज ने बुधवार को शादी की और उसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से माध्यम से दी। पंकज भारत के ही नहीं दुनिया के सबसे सफल बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी हैं। वह इकलौते ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने बिलियर्ड्स और स्नूकर के सभी प्रारूपों में एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। वहीं उनकी पत्नी सानिया एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट हैं। पुणे में जन्मे पंकज ने बिलियर्ड्स और स्नूकर में भारत का परचम लहराया। इसके लिए उन्हें देश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें अब तक अर्जुन अवॉर्ड, पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।