News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
राउरकेला। भारत की 1975 की हॉकी विश्व कप विजेता टीम और 1972 ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे माइकल किंडो का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 साल के थे। किंडो फुलबैक थे और 1975 में कुआलालम्पुर में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। वह उस टीम के भी सदस्य थे जिसने म्यूनिख ओलंपिक 1972 में कांस्य पदक जीता था। उन्हें 1972 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की ने ट्वीट किया, हॉकी दिग्गज माइकल किंडो को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये याद किया जाएगा।