News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
नई दिल्ली। भारतीय पहलवानों को अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए टिकट पाने का पहला मौका कजाकिस्तान में अप्रैल में होने वाले पहले एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर से मिलेगा। कुश्ती की विश्व संस्था युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अपनी बैठक में 2021 के संशोधित कैलेंडर को तय किया। इस नए कैलेंडर के अनुसार पहला रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट इटली में चार से सात मार्च 2021 तक होगा। इसके बाद नौ से 11 अप्रैल तक कजाकिस्तान में एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर होगा। कजाकिस्तान में ही सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 17 अप्रैल तक होगा। विश्व ओलम्पिक क्वालीफायर का आयोजन बुल्गारिया में छह से नौ मई तक होगा। यह टोक्यो ओलंपिक के लिए कुश्ती का आखिरी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई से टोक्यो में होना था लेकिन कोरोना के कारण टोक्यो ओलंपिक को स्थगित कर दिया गया और इनका आयोजन अब 2021 में जुलाई-अगस्त में होगा। भारत के अब तक चार पहलवानों रवि कुमार, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और महिला पहलवान विनेश फोगाट ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है।