News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
छह फुट 5 इंच के खतरनाक सुपरस्टार ने ठोकी ताल नई दिल्ली। साल 2020 कई मायनों में अकल्पनीय रहा। दुनिया ने वो सब कुछ देख लिया जो वह कभी नहीं चाहता था। अंडरटेकर का डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास लेना भी इसी का हिस्सा था। अंडरटेकर अपने करियर में कुल चार बार वर्ल्ड चैम्पियन बने और चार बार में वो 234 दिनों तक चैम्पियनशिप बेल्ट को अपने पास रख पाए थे। अब उनका रिकॉर्ड टूट गया है। जी हां! आपने ठीक सुना। डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन ड्रू मैकइंटायर ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया है। 'द स्कॉटिश साइकोपैथ' के चैंपियन बने रहने की संख्या 235 दिनों पर जा पहुंची है। इसी के साथ वह सर्वाधिक दिनों तक चैम्पियन बने रहने के मामले में अंडरटेकर से आगे निकल चुके हैं। अपने करियर में सबसे ज्यादा दिनों तक चैम्पियन बने रहने का रिकॉर्ड महान प्रो रेसलर ब्रूनो सम्मार्टिनो के नाम है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। ब्रूनो सम्मार्टिनो 4,040 दिनों तक चैम्पियन बने रहे थे, इस लिस्ट में दूसरा नाम हल्क होगन का है, जो छह बार चैंपियन बने और करियर में 2,185 दिन तक चैम्पियन बने रहे। ड्रू मैकइंटायर कई बार अंडरटेकर के खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि डब्ल्यूडब्ल्यूई एक्सट्रीम रूल्स 2019 में इनका मैच हुआ लेकिन वो एक टैग टीम मैच रहा, जिसमें मैकइंटायर ने शेन मैकमैहन के साथ टीम बनाकर अंडरटेकर और रोमन रेंस की टीम का सामना किया। अगर दोनों पहलवान कभी आपस में टकराएंगे तो मैच जरूर धमाकेदार साबित होगा।