News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
क्रिकेट लवर्स के लिए भी यह शर्मनाक एडीलेड। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन आउट होने से पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न दुखी हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,“महान बल्लेबाज विराट कोहली को रन आउट होते देखना निराशाजनक। उनके रन आउट होने से मैं निराश हूं। क्रिकेट लवर्स के लिए भी यह शर्मनाक है।” एडीलेड में खेले जा रहे पहले डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया पहली पारी में 244 रन ही बना सकी थी। कप्तान विराट 74 रन पर रन आउट हो गए थे। उन्होंने 180 गेंद का सामना किया था। कोहली को अजिंक्य रहाणे ने रन आउट करा दिया था। मैच के 77वेंं ओवर में नाथन लायन की आखिरी गेंद पर रहाणे ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेलकर कोहली को रन के लिए बुलाया। कोहली पिच के मध्य तक पहुंच गए थे। तभी रहाणे ने रन लेने से मना कर दिया। कोहली क्रीज के बीच में ही रह गए और वे रन आउट हो गए। कोहली पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 180 गेंद का सामना कर 74 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 160 गेंद का सामना कर 43 रन और अजिंक्य रहाणे ने 92 गेंद का सामना कर 42 रन बनाए।