News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
यमुनानगर। यमुनानगर के लम्बी दौड़ के धावक केशव मानिकटाला ने 100 किलोमीटर की अल्ट्रमैराथन दौड़ 10 घंटे 29 मिनट में पूरी की। उन्होंने यह दौड़ मॉडल टाउन स्थित अपने निवास स्थान से सुबह 4 बजे शुरू की थी और वे सहारनपुर रोड से होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बसे कलेसर गांव तक गए और वहा सें वापस सफायर होटल के पास पहुंचे जहां उन्हें शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोडा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा नेता सुनीता सिंघल, कृष्ण सिगंला, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल भी उपस्थित थे। शिक्षा व वन मंत्री कंवर पाल ने उन्हें बधाई दी और कहा कि इस अल्ट्रमैराथन दौड़ा में देश में 156 धावक भाग ले रहे हैं और 100 किलोमीटर की दौड़ पूरा करने वाले धावकों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। इस दौड़ में सभी धावक हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ रहे हैं व युवाओं का नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।