News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ओलम्पिक क्वालीफाई कर चुकी अकेली महिला दीपिका को भी ट्रायल जरूरी छह राउंड के बाद भारतीय टीम सिलेक्ट होगी खेलपथ प्रतिनिधि जमशेदपुर। कोरोना के बीच ओलम्पिक की तैयारी को लेकर आर्चरी (तीरंदाजी) का ट्रायल आज से झारखंड के जमशेदपुर में शुरू हो गया है। 27 नवम्बर तक चलने वाले इस ट्रायल से 4-4 महिला-पुरुष खिलाड़ियों का सिलेक्शन होगा, जो नेशनल कैंप में पहले से शामिल दोनों वर्ग के 8-8 तीरंदाजों के साथ ट्रेनिंग करेंगे। इसके बाद नेशनल कैंप में 6 ट्रायल के बाद टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय पुरुष टीम के लिए तीन खिलाड़ी सिलेक्ट होंगे। वहीं, देश को महिला कैटेगरी में अब तक सिर्फ एक ही कोटा मिला है। यह दीपिका कुमारी ने दिलाया है। कोटा हासिल करने के बावजूद दीपिका को ओलम्पिक में खेलने के लिए नेशनल कैंप में ट्रायल देना होगा। महिलाओं में दीपिका ने पिछले साल बैंकॉक में एशियन कॉन्टिनेंटल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट की सिंगल्स रिकवर कैटेगरी में गोल्ड जीतकर ओलम्पिक कोटा हासिल किया था। इस टूर्नामेंट में अंकिता भगत ने सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय पुरुष टीम ने 2012 के बाद पिछले साल वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर ओलम्पिक कोटा हासिल किया था। भारतीय टीम 14 साल बाद इस चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि टीम को सिल्वर मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा। टीम में तरुणदीप राय, अतनुदास और प्रवीण जाधव शामिल थे। ओलम्पिक क्वालीफाई करने के बावजूद तीनों को दीपिका की तरह ही ट्रायल में पास होना होगा। ओलम्पिक में खेलने के लिए प्लेयर्स को 6 फेज में ट्रायल देना होगा। आर्चरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी प्रमोद चंदूरकर ने बताया कि ओलम्पिक से पहले 5-6 फेज में ट्रायल होंगे। सभी ट्रायल के लिए प्लेयर्स को पॉइंट मिलेंगे। पॉइंट टेबल में टॉप पर रहने वाले तीरंदाजों को ही ओलम्पिक खेलने का मौका मिलेगा। प्रमोद ने बताया कि नेशनल कैंप में ट्रायल कराने का फैसला कमेटी ने लिया था। इस कमेटी में आर्चरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी, इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारी और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सदस्य शामिल थे। पुरुष टीम ने पहली बार 1988 में ओलम्पिक क्वालीफाई किया तीरंदाजी को 1900 में दूसरे ओलम्पिक से पहली बार शामिल किया गया था। यह 1908 तक रहा। उसके बाद उसे 1920 में दोबारा शामिल किया गया, लेकिन अगली बार में फिर से हटा दिया गया। इसके बाद 1972 म्यूनिख ओलम्पिक में इसे फिर शामिल कर लिया गया। भारतीय टीम ने तीरंदाजी में पहली बार 1988 में क्वालीफाई किया, लेकिन अब तक कोई इंडियन आर्चर मेडल नहीं जीत सका। भारतीय पुरुषों ने दो बार सिंगल कोटा हासिल किया। तीन बार महिला टीम हो चुकी है क्वालीफाई महिला टीम तीन बार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। पहली बार 2004 उसके बाद 2008 और 2012 में कोटा मिला। वहीं सिर्फ एक बार रियो ओलम्पिक (2016) में एक महिला तीरंदाज ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। महिला टीम के पास चौथी बार क्वालीफाई करने का एक और मौका है। ओलम्पिक से पहले एक और क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होना है, जिसका शेड्यूल कोरोना के कारण अभी तय नहीं है।