News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
चंडीगढ़। अस्पताल में भर्ती पूर्व क्रिकेटर कपिल देव अब ठीक हैं। पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने उनकी फोटो शेयर कर यह जानकारी दी। शुक्रवार को हार्ट अटैक के बाद कपिल देव की एंजियोप्लाटी हुई थी। चेतन शर्मा ने कपिल देव की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कपिल भ्रा जी अब ठीक हैं और अपनी बेटी अम्या के साथ हैं। जय माता दी।' फोटो में कपिल देव दोनों हाथों से थम्स-अप कर रहे हैं, जबकि उनकी बेटी भी उनके साथ है और मुस्करा रही है।