News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
सब्जी बेच रहे दो खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय ने दिए पांच-पांच लाख रूपये खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुक्केबाज सुनील चौहान और तीरंदाज नीरज चौहान की मदद को खेल मंत्रालय आगे आया है। कोरोना के चलते पिता की नौकरी जाने पर सब्जी बेचने पर मजबूर मेरठ के इन दोनों भाइयों की मंत्रालय ने 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का फैसला लिया है। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय फंड से इन खिलाड़ियों की मदद की है। यही नहीं खेल मंत्री ने यह भी कहा है कि कोई भी खिलाड़ी आर्थिक रूप से परेशान है तो उसकी इस फंड से मदद की जाएगी। सुनील चौहान ने इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि नीरज ने स्कूल खेलों में पदक जीतने के अलावा दो साल पहले सीनियर तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।