News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के चौथे मैच में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में 16 रनों से जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए, जिसको लेकर उनके फैन्स और हेटर्स के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां धोनी फैन्स का मानना है कि 'थाला' अपने पुराने रूप में लौट आए हैं, वहीं हेटर्स जानना चाहते हैं कि धोनी मैच लगभग गंवाने के बाद क्यों छक्के जड़ने लगे। सीएसके को जीत के लिए आखिरी चार गेंद पर 36 रनों की जरूरत थी और धोनी स्ट्राइक पर थे। धोनी ने तभी अपना बल्ला चेंज किया। टॉम कुर्रन उस समय गेंदबाजी कर रहे थे। धोनी ने बैट चेंज करते ही लगातार तीन छक्के लगाए। दूसरा छक्के में तो गेंद स्टेडियम से बाहर रोड के पार चली गई थी। धोनी 17 गेंद पर 29 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। आखिरी ओवर से पहले धोनी 12 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे थे। सीएसके को 6 गेंद पर 38 रनों की जरूरत थी। धोनी ने पहली गेंद पर सिंगल लिया और फिर अगली गेंद पर रविंद्र जडेजा ने सिंगल लिया। इसके बाद धोनी ने बल्ला बदला और साथ ही अपने तेवर भी। धोनी ने इसके बाद बैक टू बैक तीन छक्के लगाए। फैन्स इन छक्कों पर झूम उठे तो वहीं हेटर्स का सवाल यह है कि धोनी ने यही काम मैच में पहले क्यों नहीं किया।